केशकाल: नेशनल हाईवे 30 सिंघनपुर में गिरा विशाल इमली का पेड़, घंटों तक प्रभावित रहा यातायात
नेशनल हाईवे 30 स्थित सिंघनपुर में शुक्रवार सुबह एक विशालकाय इमली का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग का लगभग आधा हिस्सा बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई और एक ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने की तैयारी शुरू की।