डीग: डीग में लिपिक व कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, दोनों पारियों में 76 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।