चिनिया: गढ़वा में पत्रकार का अनोखा प्रयोग, बंजर भूमि पर तैयार हुआ आमों का स्वर्ग,अब दे रहा लाखों की उम्मीद,कलम के साथ खेती का...
Chinia, Garhwa | Jun 12, 2026 आज के समय में जहां अधिकांश लोग बंजर जमीन को बेकार समझकर छोड़ देते हैं, वहीं गढ़वा जिले के चिनिया मुख्यालय निवासी एवं प्रभात खबर के स्थानीय पत्रकार महमुद अंसारी ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से दो एकड़ बंजर भूमि को हरे-भरे आम बागान में बदलकर एक नई मिसाल कायम कर दी है। आज उनका यह प्रयास न सिर्फ फल दे रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणा