बेतिया: जीविका दीदियों पर मेडिकल छात्रों का हमला, 14 घायल, डीएम तरनजोत सिंह अस्पताल पहुंचे, जांच के आदेश दिए
बेतिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेडिकल छात्रों द्वारा जीविका समूह की दीदियों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में करीब 14 जीविका दीदियां घायल हो गईं, जिनका इलाज जीएमसीएच में ही चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में किसी बात को लेकर पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।