मुंगेर: विद्युत शवदाह गृह बना शोपीस, ढाई महीने से बंद, खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर लोग
Munger, Munger | Apr 2, 2026 करोड़ों रुपये की लागत से बना मुंगेर का विद्युत शवदाह गृह आज खुद “शोपीस” बनकर रह गया है। तकनीकी खामियों, रखरखाव की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण लालदरवाजा श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह पिछले ढाई महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते लोगों को खुले में लकड़ी से अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे गंगा प्रदूषण और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड