फूलपुुर: भूमि विवाद निस्तारण चौपाल में कई मामलों का हुआ समाधान
फूलपुर के ग्राम अतनपुर में भूमि विवाद निस्तारण चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित चौपाल में एसडीएम अविनाश सिंह यादव व नायब तहसीलदार राकेश यादव ने मौके पर पहुंचकर बैनामा भूमि, रास्ता और नाला खुदाई से जुड़े विवादों का निस्तारण कराया। अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।सोमवार 02 बजे मिली जानकारी।