डीग: ऑपरेशन पृथ्वी: डीग पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन पर की कार्रवाई, ट्रैक्टर टोली जब्त, दो गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Jul 17, 2026 पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत सदर डीग थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।