पटना ग्रामीण: एयर इंडिया की दो फ्लाइट बिना लगेज के पहुंची पटना एयरपोर्ट, यात्रियों ने किया हंगामा
पटना एयरपोर्ट पर विमान कंपनियों की लापरवाही से यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार हुआ है जब एयर इंडिया की फ्लाइट यात्रियों का सामान छोड़ आई है। हंगामे के कारण पटना एयरपोर्ट पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। इसके बाद समझाने के बाद यात्रियों का गुस्सा कम हुआ।