शाहपुरा की मुख्य सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। एक-एक फीट गहरे गड्ढों से पैदल चलना भी मुश्किल है। डामर उखड़ने से सड़कें तालाब बन गई हैं। आए दिन दोपहिया चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। परेशान लोगों ने सड़कों की दुर्दशा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए।