गायघाट: सकरवारा गांव में 17 वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार, न्यायालय से जारी किया गया था वारंट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवारा गांव में करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों के घर सोमवार शाम करीब 4 बजे में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। दोनों आरोपितों की पहचान विनोद सिंह एवं अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।