हथुआ: हथुआ के जैनन में महारूद्र महायज्ञ का तीसरा दिन, कुलदीप जी महाराज के प्रवचन में उमड़ा जनसैलाब, कृष्ण लीला भी हुई
हथुआ प्रखंड के जैनन गांव में आयोजित दस दिवसीय महारूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में पूज्य कुलदीप जी महाराज ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रवचन स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में