अब हाईट के सेब में अगली चुनौती!
मेरा मानना है कि जिस तरह कश्मीर का Gala हिमाचल के सेब को चुनौती दे रहा है, उसी तरह आने वाले समय में कश्मीर का Spur Apple हिमाचल के हाईट वाले बागीचों के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है।
अब हमें सिर्फ पुराने Royal Red Delicious पर निर्भर रहने के बजाय हाईट के हिसाब से Early Red One, MeMA Me star 2284 और Hapka जैसी अर्ली रेड वैरायटी पर भी गंभीरता से जाना होगा, ताकि हाईट का सेब जल्दी मंडी में उतारा जा सके।
क्योंकि बात सिर्फ रंग और साइज की नहीं है—मार्केट में टाइमिंग सबसे बड़ा हथियार है।
कश्मीर में Gala के बाद अब Spur सेब का भी बड़े स्तर पर विस्तार शुरू हो रहा है। इसलिए अगर हिमाचल के हाईट वाले बागवानों ने अभी से सही वैरायटी का चुनाव नहीं किया, तो आने वाले समय में यह हमारे लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।मेरी बात पक्की मानिए आने वाले सीजन में —कश्मीर का Spur अब हाईट के हिमाचली रायल सेब के लिए चुनौती बनने जा रहा है। 🍎
Shimla Urban, Shimla | Aug 22, 2026