मथुरा: मथुरा में तीन बच्चों की मां की रहस्यमय मौत, ससुराल में बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
थाना फरह क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। घटना के बाद से ही मृतका के पति समेत तमाम ससुरालवाले मौके से फरार हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अपने साथ मृतका के दो मासूम बच्चों को भी ले गए हैं। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है।