भभुआ: समाहरणालय में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए एसपी ने किया जनसुनवाई का आयोजन
Bhabua, Kaimur | Jun 20, 2025 जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जिले में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए कैमूर एसपी के द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसपी द्वारा सुना गया एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। खबर की जानकारी कैमूर पुलिस द्वारा मीडिया को दी गई।