भभुआ: मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 122 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, कार जब्त
Bhabua, Kaimur | Jun 20, 2025 मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 122 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया है। आज शुक्रवार को 5 बजे उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त यूपी के मिर्जापुर निवासी अभिषेक सिंह कैमूर के विशाल कुमार सिंह एवं शुभम कुमार पटेल बताया जाता है। कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।