कोडरमा: महिला ने एससी/एसटी थाने में पुश्तैनी जमीन बचाने और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए दिया आवेदन
तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो बरवाडीह निवासी मंजू देवी ने एससी एसटी थाना में आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर एकमत होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं मकान बनाने की कोशिश के संबंध में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।