पिछोर: ऑपरेशन मुस्कान: भौंती पुलिस ने अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
ऑपरेशन मुस्कान' के तहत चौकी खोड थाना भौंती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना भौंती के अप. क्रं. 121/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।जिसका प्रेस नोट पुलिस द्वारा मीडिया को आज मंगलवार शाम लगभग 8:30
बजे जारी किया गया।