विदिशा नगर: नाले पर पार्किंग बनाने का आरोप, वार्डवासियों ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा
वार्ड क्रमांक 2 जतरापुरा के रामबाग क्षेत्र के रहवासियों ने पार्षद कपिल साहू के खिलाफ बुधवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका और कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई है। रहवासियों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के चलते पार्षद द्वारा निजी गार्डन में नाले के ऊपर सीसी कर वाहन पार्किंग बनाई जा रही है। साथ ही नाले का मार्ग बदलकर उसे रामबाग क्षेत्र की ओर मोड़ा जा रहा है।