खरगोन। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ने जानकारी दी कि थाना गोगावां क्षेत्र में अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर सूचना पर नए पंचायत भवन के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक MP09GF0631 को रोका गया। वाहन में क्रूरतापूर्वक 4 गौवंश भरे मिले।