राहे: राहे प्रखंड में नाली निर्माण कार्य का होगा शिलान्यास
Rahe, Ranchi | Jun 24, 2026 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे प्रखंड में 24 जून 2026 को नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अमित महतो शामिल होंगे। पहले चरण में राहे-कुम्हारटोला से डोम टोला तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास शाम 4 बजे किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में डोम टोला से कालिंदी टोला तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास शाम 4:30 बजे होगा।