समस्तीपुर: बेटी की शादी से दो दिन पहले मां की उठी अर्थी, परिवार शोक में डूबा
समस्तीपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक घर में बेटी की शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी से महज दो दिन पहले मां की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर दुघपुरा वार्ड-03 का है। जहां अगले 17 अप्रैल को मनोज कुमार के पुत्री की शादी तय थी.