बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में गांव का युवक अपनी पड़ोसन युवती को नकदी व जेवर सहित लेकर भाग गया, मामला दर्ज
बीसलपुर--कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर तीन दिन पूर्व ले गया। ग्रामीण की बेटी अपने साथ नगदी तथा जेवर भी ले गई। घटना की प्राथमिकी ग्रामीण में कोतवाली में उक्त युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कराई है।