बख्शी का तालाब: कैब में सवार कारोबारी से 5 लाख की लूट, पुलिस कर रही है CCTV फुटेज की जांच
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया था। बदमाशों ने कैब में सवार कारोबारी डॉ. अनिल अग्रवाल को निशाना बनाते हुए नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।