सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया चौराहा स्थित फ्लाईओवर से शनिवार दोपहर एक युवती ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही है।घायल युवती की पहचान संग्राम कॉलोनी निवासी आरती के रूप में हुई है।