पन्ना: फर्जी शादी से ठगी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश, दुल्हन समेत 4 गिरफ्तार
Panna, Panna | Aug 1, 2026 अमानगंज थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दुल्हन माधुरी थोबानी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.25 लाख का मशरूका, कार और मोबाइल जब्त किए हैं। पीड़ित से 1 लाख रुपये लेकर शादी कराई गई थी, जिसके बाद दुल्हन फरार हो गई। 1 आरोपी अभी भी फरार है।