कैराना: कैराना में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Jun 12, 2026 थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा हिंड निवासी टिंकू ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गत बुधवार रात करीब 11 बजे उसका भाई अर्जुन कुमार हरियाणा के सनौली ईंट भट्ठे से बाइक द्वारा अपने घर वापस आ रहा था। शामली रोड पर मन्नामाजरा के निकट एक कार ने लापरवाही से उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था।