नवाबगंज: बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर खाद्य विभाग ने 18 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, डेयरी सील, लाखों का उत्पाद नष्ट
बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित 18 रेस्टोरेंट और ढाबों पर सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर 23 और 24 नवंबर यानी आज सोमवार करीब 3 बजे तक की गई।