हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीमांत गांव कुन्नू और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है। अचानक बदले मौसम के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है, वहीं बर्फबारी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे पर भी खुशी ला दी है।