मांगरौल: सीसवाली से ढीबरी जाते समय इको गाड़ी का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
Mangrol, Baran | Apr 2, 2025 सीसवाली से पटपडा ढीबरी जाते समय बुधवार सुबह दस बजे करीब इको गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।इको गाड़ी में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक कार ढीबरी की तरफ़ जा रही थी तभी गाड़ी का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी नहीं पलटने से लोग बाल बाल बच गए।