भटवाड़ी: भटवाड़ी के जखोल व द्वारी गांव में समेश्वर देवता फूल्यारी मेला ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया
सोमवार शाम 4 बजे जखोल और द्वारी गांव में समेश्वर देवता का फूल्यारी मेला धूमधाम से मनाया गया। वहीं समेश्वर देवता ने डांगरियों पर चल कर ग्रामीणों की समस्या सुनकर उन्हें आर्शीवाद दिया। इस मौके पर जखोल गांव के ग्रामीणों ने अपने आराध्य समेश्वर देवता को चांदी के छत्र और ढोल का नया श्रृंगार किया। इस दौरान गांव में पहाड़ की संस्कृति का अनुठा संगम दिखाई दिया।