नवाबगंज: बाराबंकी में महिला की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा, रात में दीवार बनाकर रास्ता रोका, पीड़िता ने न्याय की मांग की
बाराबंकी के नवाबगंज नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यह घटना गदिया चौकी के पास रामस्वरूप विश्वविद्यालय के निकट हुई। लखनऊ की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है।पीड़िता कीर्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी कुछ जमीन शिव देवी पत्नी अम्बिका प्रसाद को बेची थी।