फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर हुए विस्फोट में घायल भैया लाल चौहान की कानपुर में हुई मौत
17 मार्च की शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा मोहल्ले में स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के बेसमेंट में विस्फोट हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का द्वितीय तल तक का लिंटर उड़ गया था, कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए थे और दरवाजे भी उखड़ गए थे। विस्फोट में पूर्व विधायक के बेटे अविनाश और अभिषेक के साथ-साथ पूर्व प्रधान भैया लाल समेत छह लोग घायल हुए थे...