शनिवार 12 बजे बलरामपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में गठित महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन पर जागरूक किया।