बागपत: मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में जैन समाज ने कस्बा टटीरी में निकाला मौन जुलूस
Baghpat, Bagpat | May 25, 2026 सोमवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जैन समाज अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि गत 20 मई 2026 की सुबह मध्यप्रदेश के रीवा में पैदल विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना में दो साध्वियों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।