मथुरा: खुले नाले या यमराज का द्वार, कहीं खाकी ने बचाई मां-बेटी की जान, तो कहीं लापरवाही ने बुझा दिए घरों के चिराग
मथुरा में खुले नाले अब लोगों के लिए मौत का जाल बनते जा रहे हैं। एक तरफ जहाँ नगर निगम की लापरवाही मासूमों की जान ले रही है, वहीं दूसरी तरफ खाकी का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। गोवर्धन चौराहे पर अपनी 3 साल की बच्ची के साथ टहल रही एक महिला अचानक गहरे नाले में जा गिरी जिन्हें कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज ने अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला