सासाराम: रोहतास में NH फोरलेन पर लगा भीषण जाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन
रोहतास में NH फोरलेन पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन। रोहतास जिले के दरिगांव, धौडाँड और शिवसागर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे से NH फोरलेन पर जबरदस्त जाम लग गया। टाल से लेकर ताराचंडी के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री परेशान हो गए। करीब एक घंटे तक हाईवे पूरी तरह से ठप रहा, जिससे एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस गए।