धार: धार में मध्य प्रदेश आयुष विभाग द्वारा आयोजित ध्यान शिविर का समापन, अपर कलेक्टर रहे शामिल
Dhar, Dhar | Dec 17, 2024 मध्य प्रदेश आयुष विभाग, मध्य प्रदेश योग आयोग एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वाधान में धार में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत उपस्थित रहे।