धार: दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर में नए कमल पर भगवान मुनि सुब्रत नाथ की प्रतिमा को किया गया विराजित, समाज के लोग हुए शामिल
Dhar, Dhar | Dec 16, 2024 धार में दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर में नए कमल पर भगवान मुनि सुब्रत नाथ जी की प्रतिमा विराजित की गई। यह प्रतिमा मंदिर की तीसरी बेदी पर विराजित की गई। समाज के मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया की मंदिर पर प्रात: शांति धारा, नित्य पूजन पाठ भगवान के अभिषेक हुए। मंडल विधान व विधि विधान के साथ प्रतिमा विराजित की गई।