धार: धार के लालबाग में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व और विजय दिवस पर पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुति
Dhar, Dhar | Dec 16, 2024 धार में लाल बाग के ऐतिहासिक परिसर में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व तथा विजय दिवस के अवसर पर धार पुलिस बैंड के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों की प्रस्तुतियां दी। जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संबोधित किया।