छतरपुर नगर: सरानी में सुरेंद्र सिंह की मौत पर गरमाई सियासत, करणी सेना ने हत्या का आरोप लगाकर दी आंदोलन की चेतावनी
छतरपुर के सरानी में सुरेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत को लेकर विवाद बढ़ गया है। परिजनों के हत्या के आरोपों के बीच करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह ने सोमवार की दोपहर 3 बजे इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। संगठन ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद थाने में मौत हुई और 7 दिन में न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।