विदिशा नगर: रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति से अभद्रता का आरोप, जांच की मांग
पन्ना थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त डीएसपी भारत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनका वाहन रोका और कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उनके खिलाफ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।