नारायणपुर: जबरन फसल काटने से रोकने पर दबंगों ने दंपती को पीटा
जबरन फसल काटकर ले जाने का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट की गई। घटना अमरी बहियार की है। पीड़ित किसान शाहपुर निवासी कमलेश्वरी शाहपुर मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बिहपुर थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि उनके नाम से आवंटिज सिलिंग की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन गेहूं की फसल लगाई थी।