नामकुम: लाली गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगाया नरक द्वार का बोर्ड
Namkum, Ranchi | Jun 30, 2026 लाली गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रदर्शन किया और नरक द्वार का बोर्ड लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप कर जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।