पन्ना: विस्थापन का दंश: केन-बेतवा परियोजना के विरोध में जल, मिट्टी और फांसी सत्याग्रह जारी; अमित भटनागर की हालत बिगड़ी।
Panna, Panna | Jul 11, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' छतरपुर-पन्ना में नौवें दिन भी जारी रहा। जय किसान संगठन के अमित भटनागर का आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर बिना नोटिस मकान तोड़ने और मेडिकल टेस्ट न कराने के आरोप लगाते हुए पूर्ण मुआवजे व भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।