हिमाचल CM के एडिशनल PPS राजीव कुमार के IAS इंडक्शन का रास्ता साफ, दिल्ली में UPSC की DPC ने दी मंजूरी
डेली हिमाचल न्यूज़ - शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी (Additional PPS) राजीव कुमार के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इंडक्शन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में उनके नाम को हरी झंडी मिलने की जानकारी सामने आई है।
राजीव कुमार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS/HAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में एडिशनल PPS के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीपीसी की अनुशंसा के बाद अब केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से IAS कैडर आवंटित किया जाएगा।
IAS में इंडक्शन किसी भी राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इससे अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्