माण्डल: मांडल में कपड़ा फैक्ट्री में तबियत बिगड़ने से मजदूर की मौतः मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन, समझाइश के बाद बनी सहमति
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र स्थित कंचन प्रोसेस हाउस कपड़ा फैक्ट्री में काम के दौरान एक श्रमिक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और श्रमिकों ने मुआवजे व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर फैक्ट्री और मांडल उपजिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन किया। देर रात पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी।