चंदिया: धतूरा गांव में युवक से मारपीट, चंदिया पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतूरा में हनुमान मंदिर के पास एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक राज यादव को गांव के ही संदीप यादव, शंकर यादव और शिवम यादव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 121/26 के तहत मामला दर्ज।