झांसी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, क्रेटा से हुई 24.90 लाख की लूट का खुलासा, लूटकांड में सम्मिलित सिपाहियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार !
**₹24.50 लाख नकद और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद, पुलिस ने CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुलझाया मामला**
**झांसी।** जनपद झांसी पुलिस ने सनसनीखेज लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो आरक्षियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹24.50 लाख नकद तथा वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को अहमदाबाद निवासी किशन दिलीप भाई पांचाल ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर ₹24.90 लाख लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गौरव यादव, सूर्यांश यादव, सुखबीर, सूरज सिंह तथा जालौन पुलिस लाइन में तैनात दो आरक्षियों राघवेन्द्र और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹24.50 लाख नकद तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस त्वरित कार्रवाई को झांसी पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#uppolic #adgkanpur #jhansicity #jhansi #AkhileshYadav
Jalaun, Jalaun | Jul 13, 2026