कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर तालाब में मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, अस्पताल भेजा गया इलाज के लिए
कोलायत स्थित कपिल सरोवर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तहसील परिसर के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। घटना के दौरान सरोवर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालु घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मधुमक्खियों के हमले में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी बताई जा रही है।