सिंगरौली: जिले में पेयजल समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम हुआ स्थापित, पीएचई विभाग ने दी जानकारी
आगामी ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मेंपेयजल की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला एवं उपखण्ड कार्यालयो में कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए अधिकारियो कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। पीएचई के कार्यपालन लवलेश राठौर ने बताया कि कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के मोबाइल नम्बर जारी किया गया है ।